जौनपुर : टी एस आई बने चंदन कुमार राय ।
उप निरीक्षक चंदन कुमार राय की लंबी सेवा शाहगंज, कोतवली-जौनपुर में रही है। वह उन गिने चुने बेहद सूझबूझ वाले काबिल उपनिरीक्षकों में जाने जाते हैं,जो समय समय पर असामान्य एवं विपरीत परिस्थितियों में भी ,बिना घबराए, स्थिति पर अनुकूल नियंत्रण बनाये रखने का कुशलगुण धारण करने के कारण कोतवली,शाहगंज से मुख्यालय जौनपुर तक चर्चाओं में रहे हैं।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090
उप निरीक्षक के इसी पुलिस कर्तब्य निष्ठा को देखते हुए चंद दिन पहले, उन्हें कोतवली, जौनपुर में तैनाती दी गयी थी। लेकिन, उप निरीक्षक,यातायात, विनोद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष, जलालपुर, जौनपुर की जिम्मेदारी देने के कारण रिक्त पद की कमान, अब पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक, चंदन कुमार राय के कंधे पर डाली गयी है। अब देखना यह होगा कि जौनपुर शहर की यातायात ब्यवस्था को, नव नियुक्त यातायात उप निरीक्षक चंदन कुमार राय कितना अधिक से अधिक सुदृढ़ता प्रदान करने में सफलता पाते हैं।