BadlapurCrimeJaunpurUttar Pradesh
महराजगंज : छेड़खानी के मामले में यह नेता हुए गिरफ्तार ।
Read Time:1 Minute, 13 Second
जौनपुर। महराजगंज पुलिस ने छेड़खानी के मामले में आरोपित महराजगंज विकास खंड के पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख लालचंद गौतम को गुरुवार की रात घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
थाना क्षेत्र के रामनगर उपधान गांव की आशा बहू शैलेष सिंह की तहरीर पर बुधवार को पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख के विरुद्ध गाली-गलौच, छेड़खानी व सरकारी कामकाज में बाधा डालने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
आशा बहू का आरोप था कि शाम को वह गांव में प्रवासियों का सर्वे करने के साथ ही उन्हें होम क्वारंटाइन के लिए जागरूक कर रही थीं। इसी दौरान गांव के ही निवासी लालचंद्र गौतम ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए छेड़खानी की और जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।