BadlapurCrimeJaunpurUttar Pradesh
महराजगंज : महिला श्रद्धालु का चेन काट रही दो महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ा ।
Read Time:1 Minute, 16 Second
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र में सई नदी के तट पर कंधी स्थित बाबा करशूल नाथ धाम में सोमवार को जलाभिषेक के दौरान महिला श्रद्धालु का चेन काट रही दो महिलाओं को ग्रामीणों पकड़ लिया जबकि एक भाग निकली।
बक्शा थाना क्षेत्र के छुंछा गांव की नीरा यादव अपने पिता खरभर यादव के साथ जलाभिषेक के लिए आई थी। मंदिर के गर्भगृह में भीड़भाड़ के दौरान तीन महिलाएं उसके गले से सोने की चेन काटने लगीं। आभास हो जाने पर नीरा ने शोर मचाया।
आस-पास मौजूद अन्य दर्शनार्थियों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया जबकि तीसरी मौका पाकर भाग निकली। पकड़ी गई चेन स्नेचरों को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस चौकी तेजी बाजार प्रभारी अजीमुस्सलाम ने कहा कि आरोपित महिलाएं हिरासत में हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर चालान किया जाएगा।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090