JaunpurLucknowUttar Pradesh
#Jaunpur | योगी आदित्नाथ जी के पिता के मृत्यु की खबर अफवाह मात्र ,उनकी तबियत ठीक है
Read Time:57 Second
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी हालत गंभीर है। योगी आदित्य नाथ के पिता करीब एक माह से एम्स में भर्ती हैं। उन्हें लिवर से संबंधित परेशानी है। इस वजह से गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है।

उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वजह से उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया है और डायलिसिस भी चल रहा है। एम्स के अनुसार उन्हें 15 मार्च को एम्स में भर्ती किया गया था। तब से वह एम्स में ही भर्ती हैं। रविवार की देर शाम सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह फैल गयी।
