AccidentBadlapurJaunpurUttar Pradesh
#Badlapur | बृद्ध महिला पर गिरी कच्ची दीवार, गंभीर रूप से हुई घायल
Read Time:1 Minute, 1 Second
बिपुल सिंह
महराजगंज थाना क्षेत्र के चक दउदहा मितावां गांव मे कच्ची दीवार गिरने से एक बृद्ध महिला दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र के 60 वर्षीय गायत्री देवी शनिवार की दोपहर भोजन कर अपने छप्पर मे बैठी थी।
जहां छप्पर के नीचे बनाई गई कच्ची दीवार अचानक गिरने से बृद्ध महिला दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई।चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला जहां बृद्ध महिला के बाएं पैर में काभी चोटें आई हैं।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090

आनन-फानन मे परिजनों ने जिसे लेकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जिसका उपचार चल रहा है।