#Badlapur | जल्द ही में बनें पुल के टूटने से आवागमन हुआ बाधित,लोग परेशान
महराजगंज/जौनपुर : क्षेत्र के कल्याणपुर मार्ग पर इब्राहिमपुर में स्थित शारदा सहायक खंड 36 पर बना पुल बृहस्पतिवार कोअचानक टूट गया।जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार महाराजगंज कल्याणपुर मजीठी मार्ग पर इब्राहिमपुर में शारदा सहायक खंड 36 पर बना पुल बृहस्पतिवार को दोपहर अचानक बैठ गया। संयोग ही रहा कि इस दौरान कोई यात्री या वाहन पुल पर नहीं था।नहीं तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090
महाराजगंज इब्राहिमपुर से मजीटी,बर्जी, मजीठी,कल्याणपुर,रामपुर होते हुए सई नदी उस पार जाने वाले ग्रामीणों और यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पुल टूटने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
इस संबंध में नहर विभाग के एक्सइन यूके सिंह का कहना है सर्वे कराकर अस्थाई आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कार्य किया जाएगा।स्थाई पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा जाएगा।स्वीकृति होने के बाद ही पुल का निर्माण संभव होगा।