महराजगंज/जौनपुर : थाना परिसर में नेता सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण सुंदरीकरण एवं हाई मास्क लाइट का उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक बदलापुर राणा महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।इस दौरान उन्होंने कहा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बोस के जय हिंद के नारे से अंग्रेज भयभीत थे।प्रथम श्रेणी की सर्विस छोड़कर देश सेवा करने वाले नेताजी हमारे आदर्श हैं।
सुनील सोनी द्वारा नेताजी की प्रतिमा के लिए चबूतरा एवं छतरी का निर्माण हाई मास्क लाइट एवं पौधरोपण का कार्य किए जाने पर उनको धन्यवाद देते हुए कहा सामाजिक कार्य के लिए जो अपना धन व समय खर्च करते हैं वही व्यक्ति महान कहे जाते हैं।
इस दौरान थानाध्यक्ष महाराजगंज अंगद प्रसाद तिवारी,SSI सुधीर मिश्रा,बासुदेव प्रसाद,गौरव सिंह,अजीत कुमार यादव,श्याम लाल पटेल,रामसूरत पटेल, रमापति पांडे,सुरेश यादव आदि अनेकों लोग सामाजिक दूरी के साथ उपस्थित थे।