#Jaunpur | पुलिस कर्मियों और आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोगो में बांटा मास्क
शाहगंज : देश में कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन लगा है, जिसके कारण लोग अपने अपने घरों में कैद हैं। और सरकार ने जब पूरे प्रदेश वासियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया। फिर जो किसी कारण मास्क नही ले पाए। ऐसे ही लोगो के लिए समाज सेवी डॉक्टर आरिफ नदीम मंसूरी और जौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज इकाई के अध्यक्ष श्री प्रकाश वर्मा ने रविवार को चिलचिलाती धूप में भी पूरे नगर भर भर्मण कर जगह जगह तैनात पुलिस कर्मियों और आवश्यक कार्यों से निकले राहगीरों को मुफ्त मास्क पहनाकर आगे गंतव्य तक रवाना किया।

बताते चले समाज सेवी डॉक्टर आरिफ नदीम मंसूरी समाज सेवा के क्षेत्र में लगभग 25 सालों से गरीबों असहायों की सेवा करते चले आरहे है। और इस कोरोना महामारी में भी अब तक वह और उनकी पत्नी द्वारा बनाया गया हजारों लोगों हैंडमेड मास्क का वितरण किया जा चुका है वह भी निशुल्क। इस सम्बंध में श्री मंसूरी ने बताया की प्रतिदिन उनकी पत्नी द्वारा बनाया गया सैकड़ो मास्क लोगो मे वितरण किया जाता है।