BadlapurJaunpurUttar Pradesh
बदलापुर : पत्रकार लक्ष्मी नारायण यादव को पित्र शोक, समाज सेवी रमापति यादव का निधन ।
Read Time:1 Minute, 5 Second
जौनपुर। पत्रकार और समाज सेवी लक्ष्मी नारायण यादव बीती रात पित्र शोक में डूब गये है। मिली खबर के अनुसार लक्ष्मी नारायण यादव के पिता रमापति यादव लगभग 80 वर्ष मूल निवासी शाहपुरसानी तहसील बदलापुर का निधन बीती रात 10 बजे हो गया है। आज उनका दाह-संस्कार जनपद मुख्यालय स्थित रामघाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जायेगा।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090
जानकारी मिली है कि रमापति यादव हृदय रोग पीड़ित थे उनका उपचार चल रहा था इसी दौरान क्रूर काल ने उन्हे अपने ग्रास में ले लिया। रमापति यादव के निधन की सूचना मिलते ही परिवार सहित शुभ चिन्तको में शोक छा गया है। उनके निधन पर जौनपुर प्रेस क्लब शोक व्यक्त करता है।