CrimeJaunpurPoliticsUttar Pradesh
जौनपुर : बच्चों के विवाद को भाजपा दे रही साम्प्रदायिक रंगः लालबहादुर ।
Read Time:1 Minute, 19 Second
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा है कि भदेठी गांव में हुए बच्चों के विवाद को भाजपा साम्प्रदायिक रंग दे रही है। पुलिस ने आरोपितों के अलावा बस्ती के अन्य लोगों के घरों में घुसकर तांडव किया।
महिलाओं व बच्चों के साथ बदसलूकी की। दहशत के कारण अधिकांश ग्रामीण गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। महिलाएं छोटे बच्चों के साथ दुबकी हुई हैं। खूंटे पर बंधे पशु भूख प्यास से तड़प रहे हैं। इस मामले मेें पुलिस ने अब तक मुस्लिम पक्ष से 35 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090
मुस्लिम पक्ष के लोगों के चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है लेकिन पुलिस ने एक तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रशासन के लोग एक तरफा रवैया कर गम्भीर धाराएं लगा रहा है। अगर सही न्याय नहीं हुआ तो हम चुप नहीं बैठेंगे।