JaunpurUttar Pradesh
#Jaunpur | पुलिस के हत्थे चढ़ा पशु तस्कर ,किया गया गिरफ्तार
Read Time:1 Minute, 21 Second
जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अभियुक्त गुड्डू उर्फ लंगड़ पुत्र बहाव निवासी अरन्द थाना शाहगंज हाल पता अरनौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को शाहगंज स्थित आजाद पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम सहित तमाम मुकदमे दर्ज हैं। इसी को लेकर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, आरक्षी अश्विनी शर्मा, विकेश चौहान, अमनराज चौहान, सुरेन्द्र वर्मा, अभिषेक यादव, आशीष यादव शामिल रहे।