#Bollywood | एक्टर इऱफान खान ने दुनिया को किया अलविदा #Jaunpur24
सूचना एवं प्रसारण में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इरफ़ान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- इरफ़ान ख़ान बहुआयामी कलाकार थे। उनके निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को दिल से संवेदनाएं। अमिताभ बच्चन ने इरफ़ान के साथ पीकू में काम किया था, जिसे शूजित सरकार ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया था।
अमिताभ ने लिखा- इरफ़ान ख़ान के निधन की सूचना अभी-अभी मिली। यह सबसे दुखद और परेशान करने वाली ख़बर हैं। एक अद्भुत टैलेंट। गरिमामयी सहकर्मी। सिनेमा की दुनिया में सक्रिय योगदान देने वाली शख़्सियत। इतनी जल्दी छोड़कर चले गये। बहुत बड़ा निर्वात हो गया है।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090
शूजित सरकार ने ट्वीट किया- मेरे प्यारे दोस्त इरफ़ान। तुम ख़ूब लड़े। मुझे तुम पर हमेशा गर्व होगा। हम लोग दोबारा मिलेंगे। सुतापा और बाबिल को संवेदनाएं। तुम लोग भी ख़ूब लड़े। सुतापा, तुमने इस लड़ाई में जो भी सम्भ था किया। ओम शांति। इरफ़ान सलाम तुम्हें।
अक्षय कुमार इरफ़ान के जाने की ख़बर से दुखी हैं। अक्षय ने लिखा- बेहद बुरी ख़बर। इरफ़ान के निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। हमारे दौर के बेहतरीन कलाकारों में से एक। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उनके परिवार को संबल दे। अक्षय ने इरफ़ान के साथ थैंक यू में काम किया था।
अजय देवगन ने लिखा- इरफ़ान के आकस्मिक निधन की ख़बर सुनकर व्यथिक हूं। भारतीय सिनेमा के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। उनकी पत्नी और बेटों को गहरी संवेदनाएं। श्रद्धांजलि इरफ़ान।
विशाल भारद्वाज की सात ख़ून माफ़ में इरफ़ान ख़ान के साथ काम कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने कहा- आपने जो भी किया, उसमें जो करिश्मा आप लेकर आए, वो जादू है। आपके टैलेंट ने कितनों को ही रास्ता दिखाया है। आपने हममें से कई लोगों को प्रेरित किया। इरफ़ान ख़ान आपकी बहुत याद आएगी। परिवार को संवेदनाएं।