CrimeJaunpurUttar Pradesh
#Jaunpur | जमीनी विवाद में हुई मारपीट में महिलाओं सहित 5 घायल
Read Time:1 Minute, 4 Second
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा (फुटहां) में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डण्डे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी हीरा लाल गौतम का अपने पड़ोसी गुलाब गौतम से जमीनी विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें :-7800292090
बावजूद इसके एक पक्ष बांस लगाकर घेर रहा था। मना करने पर हुई मारपीट में हीरा लाल की पत्नी गीता 47 वर्ष, पुत्रियां सीमा 20 वर्ष, प्रियंका 19 वर्ष, सावित्री 18 वर्ष और पुत्र फूलचन्द्र 30 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।