#Jaunpur | जमीन विवाद को लेकर हुई मार पीट ,10 लोग हुए घायल
जौनपुर केराकत तहसील क्षेत्र के विकास खंड मुफ्तीगंज ग्राम पेसारा में,जमीन विवाद को लेकर हुई मार पीट में 10 घायल। मालूम हो कि सायंकाल साढ़े 6 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में,जमकर लाठी डंडे व टंगारी व गड़ासे से जमकर मार पीट हो गयी।
जिसमें एक पक्ष से 7 व दूसरे पक्ष से 3 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से राम चरन राम 65, देवकरन 60,जोगेन्दर राम 30,विजयशंकर 35,अरविंद 22,मनकल्ली देवी 63,किरण देवी 31 तथा दूसरे पक्ष से सुरेन्द्र उर्फ नगेन्द्र 30, संतोष 26 व संदीप कुमार 22 गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

जिसमें गंभीर रूप से 8 घायलों को जिला चिकित्सालय हेतु रेफर कर दिया गया। जिसमें राम चरन की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।